आखिर क्यों 30 की उम्र से पहले मां बनना होता है सही फैसला?

आखिर क्यों 30 की उम्र से पहले मां बनना होता है सही फैसला?
वक्त काफी बदल गया है. एक समय हुआ करता था जब लड़कियों की शादी 25 पार करने से पहले ही कर दी जाती थी लेकिन आज प्राथमिकताएं बदल गई हैं. अब तो ज्यादातर लड़कियां 30 पार होने के बाद शादी के बारे में सोचना शुरू करती हैं. अब उनकी प्राथमिकता शादी करना नहीं बल्क‍ि खुद का करियर बनाना हो गया है .

30 के बाद खतरनाक है

30 के बाद खतरनाक है
30 साल की उम्र तक वे शादी करती हैं और उसके दो से तीन साल बाद ही कहीं अपनी फैमिली प्लान करना शुरू करती हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि ये लाइफस्टाइल खतरनाक है .

दोनों के लिये है खतरा-

दोनों के लिये है खतरा-
बढ़ती उम्र के साथ ही गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं, जिसमें मां और बच्चे, दोनों के लिए ही खतरा होता है. आइए जानते हैं वो खतरे जिनका सामना आपको करना पड़ सकता है अगर आप 30 साल के बाद मां बनने के बारे में सोच रही हैं.

ये समस्या हो सकता है..

ये समस्या हो सकता है..
1. 35 के बाद होने वाली ज्यादातर डिलीवरी सर्जरी से ही होती है. ऐसी स्थिति में नॉर्मल डिलीवरी होने के चासेंज बहुत कम रहते हैं. अगर आपकी उम्र 35 पार है और आप मां बनना चाहती हैं तो पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.

बच्चे में हो सकता है विकार

बच्चे में हो सकता है विकार
2. 35 वर्ष के बाद गर्भ धारण करने वाली महिलाओं में भ्रूण का विकास सामान्य नहीं हो पाता. या तो वह बहुत छोटा होता है या बहुत बड़ा. इस वजह से जन्म लेने वाले बच्चे में भी विकार हो सकता है. यह स्थिति मां के लिए भी सही नहीं है.

No comments